150+ Best Independence Day Shayari | स्वतंत्रता दिवस शायरी 2026
स्वतंत्रता दिवस शायरी (Independence Day Shayari) केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भारत के वीर सपूतों के बलिदान, देशभक्ति की भावना और आज़ादी के अमूल्य महत्व को व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत माध्यम है। हर वर्ष 15 अगस्त (Independence Day) पूरे देश में गर्व, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया के माध्यम से 15 August Shayari, Desh Bhakti Shayari, Happy Independence Day Shayari, Tiranga Shayari, Bharat Mata Shayari, Independence Day Quotes और प्रेरणादायक संदेश साझा करके देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हैं।
यदि आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर दिल को छू लेने वाली Independence Day Shayari in Hindi, 2 लाइन देशभक्ति शायरी, तिरंगा शायरी, वीर जवानों पर शायरी, 15 अगस्त की शुभकामना शायरी या सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए बेहतरीन शायरी खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस संग्रह में आपको हर भावना के अनुसार चुनिंदा और यूनिक शायरियां मिलेंगी, जिन्हें अपने प्रियजनों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं।
Independence Day Shayari

हवाओं में आज फिर एक अलग सा नशा छाया है
देखो फिर से देश में आज़ादी का त्योहार आया है !!
आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है !!
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक तुझमें जान है !!
तिरंगे की आन पर कभी आँच न आने देंगे
अपनी आख़िरी सांस तक भारत माँ की रक्षा करेंगे !!
मरेंगे तो भी तिरंगे में लिपटकर आएँगे
हम वो हिंदुस्तानी हैं जो मिटकर भी अमर हो जाएँगे !!
Independence Day Shayari in Hindi

ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं !!
न धर्म मेरा, न ज़ात मेरी, मैं बस वतन का राही हूँ
जो देश के काम आ सके, मैं वही सिपाही हूँ !!
न जियो धर्म के नाम पर, न मरो अधर्म के नाम पर
देश का नाम ही है सब कुछ, बस जियो वतन के नाम पर !!
खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं !!
मिट गए जो वतन पर, उनका हर पन्ना सुनहरा बन गया
जिनकी शहादत से रोशन हुआ देश, वो सितारा अमर बन गया !!
15 August Independence Day Shayari

यह आज़ादी की छाँव हमें ऐसे ही नहीं मिली
न जाने कितनी माँओं की गोद इस देश पर लुटी !!
न कोई नफ़रत, न कोई दूरी, बस प्यार का पैग़ाम हो
हर हिंदुस्तानी के होठों पर सिर्फ़ 'जय हिंद' हो !!
लहू से अपने सींचा है जिन्होंने इस चमन को
आओ झुककर सलाम करें उन शहीदों को !!
तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा ही हमारी जान है
इस देश की मिट्टी पर मिट जाना, हर भारतीय का अभिमान है !!
तैरना है तो समंदर में तैरो, नालों में क्या रखा है
प्यार करना है तो वतन से करो, इन बेवफ़ाओं में क्या रखा है !!
Happy Independence Day Shayari

जब तक दिल में धड़कन है, तिरंगा ही मेरी पहचान रहेगा
मेरी नस-नस में बसा हुआ सिर्फ़ मेरा हिंदुस्तान रहेगा !!
सलाम है उन वीरों को जिन्होंने यह दिन दिखाया है
अपनी जान पर खेलकर हमें आज़ाद कराया है !!
हवाओं में आज फिर एक अलग सा नशा छाया है
देखो फिर से देश में आज़ादी का त्योहार आया है !!
तीन रंगों का यह वस्त्र नहीं, यह भारत माँ का स्वाभिमान है
हर हिंदुस्तानी की धड़कन, हर वतन परस्त की जान है !!
अनेकता में एकता ही इस देश की पहचान है
इसीलिए तो मेरा भारत सबसे महान है !!
Attitude Independence Day Shayari

सीने में जूनून और आँखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ
दुश्मन की साँसें थम जाएँ, मैं वो आवाज़ रखता हूँ !!
न झुका है कभी, न झुकने देंगे इस देश के अभिमान को
अपने खून से सींचेंगे हम भारत की शान को !!
वतन की मोहब्बत में खुद को तपाए बैठे हैं
हम सिर पर कफ़न बांधकर ज़माने को हराए बैठे हैं !!
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है !!
आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे
बची हो जो एक बूँद भी लहू की रगों में
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे !!
India Independence Day Shayari in Hindi

देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो तुम, तो गर्व से कहेंगे हिंदुस्तानी हैं हम !!
गूँजती है जिसकी हुंकार से दुश्मन की छाती
वही भारत माँ के वीर सपूतों की टोली कहलाती !!
तीन रंगों का यह कपड़ा नहीं, यह हमारा गुरूर है
भारत माँ के आँचल की छाँव में ही असली सुरूर है !!
हमारी सांसों में बसता है भारत देश हमारा
इस मिट्टी का हर एक कण हमें जान से प्यारा !!
जब आँख खुले तो धरती हिंदुस्तान की हो
जब आँख बंद हो तो यादें हिंदुस्तान की हों
हम मर भी जाएँ तो कोई ग़म नहीं
लेकिन मरते वक्त मिट्टी हिंदुस्तान की हो !!
Independence Day Shayari in Hindi 2 Line

न भाषा का बंधन, न जात का भेद
हम सब एक हैं, भारत है हमारा देश !!
लहरेगा तिरंगा अब सारे आसमान पर
भारत का ही नाम होगा सबकी ज़ुबान पर !!
गूँज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा है आसमान में देश का सितारा !!
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा !!
देश के लिए प्यार है तो जताओ, सिर्फ़ दिल में मत रखो
तिरंगा फहराओ और पूरे गर्व से 'जय हिंद' कहो !!
Independence Day Shayari in English

Raise the flag with hearts so bright,
Celebrate freedom with joy and light.
Salute the heroes who gave us today,
Their sacrifice lights our every way.
Celebrate the spirit that keeps us strong,
India's freedom lives forever long.
The colors of our flag tell a timeless story,
Of sacrifice, peace, courage, and glory.
India's strength lies in every soul,
Unity and peace make our nation whole.
